पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
06-Sep-2024 06:29 PM
By First Bihar
SEOHAR: शिवहर के पुलिस महकमें में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जहां बैंक बंद होने के बाद शाम 6 बजे बैंक के भीतर लगा सायरन बजने लगा। बैंक का सायरन बजते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और मोर्चा संभाल लिया। इस दौरान बड़े खतरे की आशंका से अफरा-तफरी मची रही।
दरअसल, शुक्रवार की शाम तकरीबन 6 बजे के आसपास शिवहर के सबसे वीआईपी इलाका जिला गेट के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बैंक बंद होने के बाद अचानक बैंक का सायरन बजने लगने लगा। बैंक का सायरन बजते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गस्ती के टीम और नगर थाना पुलिस पहुंचकर बैंक के बाहर मोर्चा संभाल लिया।
बैंक का सायरल लगातार बजता ही जा रहा था। पुलिस ने तुरंत बैंक मैनेजर को कॉल कर बुलाया। जब बैंक का ताला खोलकर पुलिस अंदर पहुंची तो पता चला कि बिजली का शॉर्ट सर्किट के कारण सायरन बजने लगा था। इसके बाद पुलिसकर्मियों और बैंककर्मियों ने राहत की सांस ली।
पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर ने बताया कि आज ही बैंक में सायरन के मेंटेनेंस का काम कराया गया था। काम कुछ अधूरा रह गया था। जिसके कारण बैंक बंद होने के बाद अचानक सायरन अपने आप बजने लगा। बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण ही सायरन बजने लगा हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं है।
रिपोर्ट- समीर कुमार झा