ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

Home / news / बिहार : बच्चों को पढ़ाने के दौरान टीचर को आया हार्ट अटैक,...

बिहार : बच्चों को पढ़ाने के दौरान टीचर को आया हार्ट अटैक, क्लास में ही तोड़ा दम

01-Feb-2023 10:16 AM

By First Bihar

BHOJPUR: खबर बिहार के भोजपुर जिले से है जहां क्लास में पढ़ा रहे एक टीचर की मौत बच्चों के सामने मौत हो गई. जिसके बाद स्कूल में टीचर और बच्चों के बीच अफरा तफरी मच गई. बताया जा रहा है मंगवल के दिन जब टीचर क्लास में बच्चों को पढ़ा रहे थे तभी हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई.


घटना भोपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव की है. जानकारी के मुताबिक मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के ककिला गांव निवासी कृष्ण कुमार साह के 47 साल के बेटे अनिल कुमार है. वह पेशे से सरकारी शिक्षक थे और वर्तमान में जगदीशपुर प्रखंड के पलिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे.


मृतक के पिता ने बताया कि वह हर रोज की तरह मंगवार को भी स्कूल बच्चों को पढ़ाने गए थे.  जहां क्लास  में पढ़ाने के दौरान ही उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई और हृदय गति रुकने के कारण उनकी मौत हो गई. इसके बाद इसकी सूचना पाकर उनके परिजन उनके स्कूल पहुंचे. फिर संतुष्टि को लेकर उन्हें जगदीशपुर रेफरल हॉस्पिटल ले गए जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिर परिजनों इसकी सूचना पुलिस को दी जहां पुलिस स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उन्सका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया. जिसके बाद मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक मौत हृदय गति रुकने के कारण होना प्रतीत होता है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा. मृतक अनिल कुमार ने वर्ष 2004 में जगदीशपुर प्रखंड के महटाटी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर ज्वाइन किया था.