BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
03-Feb-2023 06:55 AM
By First Bihar
PATNA : सरकारी नौकरी और वर्दी की शोख रखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य में आगामी कुछ महीनों से 7808 पुलिसकर्मियों की बहाली होने वाली है। यह बहाली डायल 112 के लिए होगी।
दरअसल, बिहार पुलिस मुख्यालय ने इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम(इआरएसएस) यानी डायल 112 को लेकर पहले चरण में बहाल होने वाले पुलिस व गैर पुलिस संवर्ग के 7808 पदों को लेकर अब पदों का बंटवारा कर विस्तृत कार्य योजना तैयार कर ली है।
इस तैयार प्लान के मुताबिक सबसे अधिक 5856 पदों पर सिपाही व चालक सिपाही की बहाली होगी।इसके अलावा 159 पदों पर इंस्पेक्टर, 887 पदों पर एसआई और 594 पदों पर एएसआइ तैनात किये जायेंग।
पुलिस मुख्यालय के मुताबिक पहले चरण में तीन चक्र में सभी 7808 कर्मियों को तैनात किया जायेगा। पहले चक्र कमांड एवं कंट्रोल सेंटर के लिए 391 कर्मियों की आवश्यकता है। इसके दूसरे चक्र यानि सभी 40 पुलिस जिला में डायल 112 के 400 वाहनों के संचालन के लिए 7311 कर्मियों की जरूरत बतायी गयी है। इस लिहाज दूसरे चक्र में ड्राइवर की बहाली होगी। वहीं, तीसरे और पहले चरण के आखरी चक्र में इंस्पेक्टर, एसआई और एएसआइ के पदों को बहाली होगी।
आपको बताते चलें कि,इसके तहत कुल पदों में 138 पुलिस निरीक्षक, 828 पुलिस अवर निरीक्षक, 552 सहायक अवर निरीक्षक, 315 चालक हवलदार, 1065 चालक सिपाही, 990 हवलदार और 3423 सिपाही पदों पर बहाली होनी है। इसके तीसरे चक्र में मुख्यालय में डेडिकेटेड आर्गेनाइजेशन स्ट्रक्चर के लिए पद का सृजन किया गया है। इनमें दो एसपी, एक एएसपी छह डीएसपी, 14 पुलिस निरीक्षक, 18 पुलिस अवर निरीक्षक, 14 सहायक अवर निरीक्षक, 09 चालक सिपाही, 34 सिपाही, एक प्रशाखा पदाधिकारी, तीन सहायक, तीन निम्न वर्गीय लिपिक और एक परिचारी शामिल हैं।