ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

Home / news / बिहार: मेट्रो से निकाले जाने वाली मिट्टियों से होगा पटना का विकास,...

बिहार: मेट्रो से निकाले जाने वाली मिट्टियों से होगा पटना का विकास, जानें क्या है पूरा प्लान

06-Feb-2023 08:15 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार कि राजधानी पटना में मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है.  मेट्रो के एलिवेटेड रूट के साथ भूमिगत यानी अंडरग्राउंड रूट पर भी काम शुरू हो गया है. जिससे निकलने वाली मिट्टी बरबाद ना हो इसलिए राज्य सरकार ने मिट्टी का सदुपयोग का रास्ता भी खोज लिया है. जानकारी के अनुसार इस मिट्टी से गंगा पथ के इर्द-गिर्द के क्षेत्रों को विकसित किया जायेगा. जहां स्टेडियम, रेस्टोरेंट, कैफेटेरिया, मॉल और पार्किंग स्थल बनाये जाने की योजना है. यह योजना पथ निर्माण, नगर विकास और आवास और पर्यटन विभाग की हो सकती है. बता दें दो बड़े स्टेडियम बनाए जा सकते हैं, जिनमें से एक क्रिकेट और एक फुटबॉल का हो सकता है.


बता दे वर्तमान में गंगा पथ नया पर्यटक स्थल बन गया है. शनिवार और रविवार को यहां मेले-सा नजारा देखने को मिलता है. इसलिए बढ़ती भीड़ को देखते हुए आने वाले दिनों में यहां पर्यटकीय सुविधाओं का भी विकास किये जाने की योजना है. सबसे पहले पार्किंग प्लेस और कई जगहों पर सेल्फी प्वाइंट बनाये जायेंगे. इसके लिए पर्यटन विभाग गंगा पथ को विकसित करने की योजना बनायेगा. 


वहीं डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने भी बताया कि सरकार गंगा पथ को विकसित करने के बारे में सोच रही है. इसमें 3-4 विभागों की सहभागिता होगी. अभी यह विचार बहुत ही प्रारंभिक चरण में है.