मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
08-Jul-2022 07:32 PM
DESK : इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रहा है, जहां अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से कई लोगों के हताहत होने की खबर है। बादल फटने से 10 लोगों के मौत की सूचना है जबकि कई लोगों के लापता होने की संभावना जताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही NDRF, SDRF और ITBP के जवान राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है।
बादल फटने के बाद श्रद्धालुओं में हाहाकार मच गया है। सैलाब का पानी श्रद्धालुओं के टेंटों के बीच से बहले लगा है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह घटना उस वक्त हुई जब मौके पर करीब 12 हजार श्रद्धालु मौजूद थे। फिलहाल यात्रा को रोक दी गई है। अमरनाथ गुफा के करीब दो किलोमीटर दूर यह हादसा हुआ है।
ITBP के मुताबिक शाम पांच बजे के आसपास बादल फटा है। भारी बारिश के बाद अमरनाथ गुफा के ऊपर से सैलाब के रूप मे पानी बहकर नीचे आया। इस दौरान करीब 25 टेंट और 2 लंगर पानी में तबाह हो गए। बारिश रूकने के बाद राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन में दो हेलीकॉप्टर को भी लगाया गया है। वहीं एनडीआरएफ के डीजी ने बादल फटने की घटना में 30 से 40 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...