सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस रेलवे कर्मचारियों का 36 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर
13-Oct-2021 10:18 PM
By ALOK KUMAR
BETTIAH: बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र के पडरौन गांव में उस वक्त हड़कंंप मच गया जब दो लोगों की हत्या कर दी गयी। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को चाकू मारकर 2 लोगों की जान ले ली। जबकि इस दौरान 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से जख्मी लोगों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार योगापट्टी थाना क्षेत्र के पडरौन गांव में चनमल मुखिया व प्रसन्न मुखिया के बीच भूमि विवाद चल रहा था। बुधवार को बाइक से करीब आधा दर्जन लोगों द्वारा चाकू मारकर दो लोगों की हत्या कर दी गई। वही 4 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। मृतक की पहचान पडरौन गांव निवासी परसन मुखिया व रामायण मुखिया के रूप में की गई है। जबकि घायल की पहचान जंग बहादुर मुखिया, सुनील मुखिया, वीरेंद्र मुखिया. चंदू मुखिया और किसान कुमार के रूप में हुई है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है।
मृतक की बहू राबड़ी देवी ने बताया कि चनमल मुखिया के पुत्र राजकुमार मुखिया ने अपने आधा दर्जन सहयोगियों के साथ आए और अचानक चाकू मारने लगे। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक 2 लोग दम तोड़ चुके थे। घटना की सूचना स्थानीय थाना योगापट्टी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर योगापट्टी थाना अध्यक्ष अमित कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा। इस घटना की सूचना पर डीएसपी मुकुल परिमल पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद पीड़ित परिवार का बयान लिया गया। उन्होंने बताया कि दो लोगों के बीच झड़प हुई है जिसमें पहले पक्ष के लोगों द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों पर चाकू से हमला किया गया। वही इस दौरान चाकू मारकर दो लोगों की हत्या कर दी गयी। पुलिस ने कुल 7 लोगों को हिरासत में लिया जिससे पूछताछ की जा रही है।