ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

Home / news / भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को आसनसोल से बीजेपी की टिकट, शत्रुघ्न सिन्हा को...

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को आसनसोल से बीजेपी की टिकट, शत्रुघ्न सिन्हा को टक्कर देंगे, मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ को भी टिकट

02-Mar-2024 07:01 PM

By First Bihar

PATNA: 2024 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने भोजपुरी एक्टरों और गायकों पर पूरा भरोसा जताया है. भोजपुरी फिल्मों के तीन कलाकार पहले से ही बीजेपी के सांसद हैं, अब चौथे की भी एंट्री हुई है. बिहार के निवासी पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है. इस सीट से फिलहाल बिहार के ही निवासी और फिल्म कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं. पवन सिंह उन्हें टक्कर देंगे.


भाजपा ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए कुल 195 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया. बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, दिल्ली की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया है. 


भोजपुरी कलाकारों पर भरोसा

उम्मीदवारों की पहली सूची में बीजेपी ने भोजपुरी कलाकारों पर भरोसा जताया है. पवन सिंह के साथ साथ मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ को टिकट दिया गया है. पवन सिंह पश्चिम बंगाल के आसनसोल से उम्मीदवार होंगे.  वहीं, उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से मनोज तिवारी प्रत्याशी घोषित किये गये हैं. मनोज तिवारी अभी उसी सीट से सांसद हैं. 


उधर, भोजपुरी फिल्मों के एक्टर रवि किशन को उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. रवि किशन सीटिंग एमपी हैं. उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट से भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ को उम्मीदवार बनाया गया है. वे उपचुनाव को जीत कर पहले से ही इस सीट से सांसद हैं.