ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / भीषण जाम में फंसी प्रेग्नेंट महिला ने कार में दिया बेटे को जन्म,...

भीषण जाम में फंसी प्रेग्नेंट महिला ने कार में दिया बेटे को जन्म, आंगनबाड़ी सेविका ने कराया प्रसव

15-Oct-2022 02:14 PM

DESK: प्रसव पीड़ा होने के बाद एक प्रेग्नेंट महिला को अस्पताल ले जाने की तैयारी उनका पति कर रहा था लेकिन ना तो कोई ऑटो मिल रहा था और ना ही कैब। थक हारकर कर महिला के पति ने अपने पड़ोसी से मदद मांगी। पड़ोसी कार लेकर उसके घर पर आया। जिसके बाद प्रेग्रेंट महिला, उसका पति, मां और एक आंगनबाड़ी सेविका को लेकर पड़ोसी अस्पताल के लिए निकले तभी भीषण जाम की चपेट में आ गये। 


महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। महिला की हालत देख परिवारवाले भी परेशान हो गये उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि अब क्या करें, क्योंकि सड़क पर भीषण जाम के बीच वे फंसे हुए थे। जाम से निकलने का कोई रास्त नहीं दिख रहा था। महिला की पीड़ा को देख उनके साथ कार में बैठी आंगनबाड़ी सेविका को रहा नहीं गया। उन्होंने कार में ही महिला का प्रसव कराया। नागरिक अस्पताल जाने से पहले ही कार में महिला ने एक लड़के को जन्म दिया। 


बेटे के जन्म बाद महिला और उसके पति के चेहरे खिल उठे। दोनों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को धन्यवाद कहा। बता दें कि मामला गुरुग्राम की है जहां जैकबपुरा निवासी पेशे से मैकेनिक सज्जन सिंह की पत्नी प्रेंग्नेंट थी। भीषण जाम के कारण पत्नी ने कार में बच्चे को जन्म दिया। दोनों जच्चा बच्चा सुरक्षित हैं। 


जाम खत्म होने और यातायात बहाल होने के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। सज्जन सिंह और उनकी पत्नी ने अपने पड़ोसी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दिल से धन्यवाद दिया है। उनका कहना है कि यदि इन दोनों का साथ नहीं रहता तो आज बेटे का मुंह नहीं देख पाती। इन दोनों की वजह से ही घर में खुशी का माहौल बना है।