ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / कुदरत का कहर: भारी बारिश में शिव मंदिर ढहा, अबतक 9 लोगों की...

कुदरत का कहर: भारी बारिश में शिव मंदिर ढहा, अबतक 9 लोगों की मौत, 50 लोगों के दबे होने की आशंका

14-Aug-2023 11:44 AM

By First Bihar

DESK: अधिकमास की अंतिम सोमवारी के दिए हिमाचल प्रदेश से शिमला में बड़ा हादसा हुआ है। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में आने से शिव मंदिर ढह गया। इस दौरान मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे 9 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है जबकि 50 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसा शिमला के समरहिल इलाके में हुआ है।


सोमवारी होने के कारण आज हर दिन से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ शिव मंदिर में उमड़ी थी। इसी दौरान भूस्खलन हो गया और शिव मंदिर उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की टीम पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है और कहा है कि, शिमला से दुखद खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश के कारण समर हिल में शिव मंदिर ढह गया। अब तक 9 शव निकाले जा चुके हैं। स्थानीय प्रशासन मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए मलबे को हटाने के लिए तत्परता से काम कर रहा है।