बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
13-Apr-2023 03:13 PM
By First Bihar
KOLKATA: नदी के अंदर बने सुरंग में अब मेट्रो चलेगी। जब इस तरह की चर्चा लोग कुछ साल पहले करते थे तब यह सुनकर लोगों को भी आश्चर्य होता था लेकिन आज वो दिन आ गया है जब यह बात सच साबित हो गयी है। इस सपने को कोलकाता मेट्रो ने सच कर दिखाया है। जी हां हम बात भारत में पहली बार नदी के अंदर बनी मेट्रो की कर रहे है। जिसे बनाकर देश के इंजीनियरों ने बड़ा चमत्कार किया है।
कोलकाता में पानी के अंदर बना मेट्रो दुनियाभर में दुर्लभ है। कोलकाता ने दूसरी बार इतिहास रचने का काम किया है। बता दें कि 1980 में भारत की पहली मेट्रो कोलकाता में ही बनी थी और अब पहली नदी के अंदर सुरंग भी कोलकाता में ही बनी है। जिससे होकर मेट्रो हुगली नदी के नीचे से गुजरेगी और कोलकाता से हावड़ा स्टेशन तक पहुंचेगी।
कोलकाता मेट्रो ने हुगली नदी के अंदर बने सुरंग में मेट्रो ट्रेन का सफल परीक्षण किया। इस मौके पर मेट्रो के जीएम उदय कुमार रेड्डी समेत कई अधिकारी ओर इंजीनियर मौजूद थे। मेट्रो के जीएम ने बताया कि इसी साल से पानी के अंदर मेट्रो का परिचालन शुरू किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि परिचालन शुरू होते ही हावड़ा देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन बन जाएगा। हावड़ा से एस्प्लेनेड तक का मार्ग करीब 4.8 किलोमीटर लंबा है। पानी की सतह के स्तर से 32 मीटर नीचे सुरंग बनाया गया है। जिसकी लंबाई पानी के नीचे 10. 8 किलोमीटर है। जहां मेट्रो के लिए दो सुरंगे बनाई गयी है। लोग पानी के नीचे मेट्रो से यात्रा तय करेंगे। मेट्रों के परिचालन के बाद समय के साथ-साथ पैसे की भी बचत होगी।
कोलकाता में मेट्रो की सुरंगों की खुदाई AFCONS ने अप्रैल 2017 में शुरू की थी और उसी साल जुलाई महीने में पूरा भी किया। अब मेट्रो का ट्रायल चल रहा है। मेट्रो ट्रेन का अब सफल परीक्षा भी किया गया जो भारत के लिए ऐतिहासक क्षण था।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...