पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी
06-May-2020 09:51 PM
PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण बढ़ते ही जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को चौथी अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक भागलपुर के सन्हौला इलाके में एक नया मरीज मिला है. जिसके कारण राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 542 हो गया है. इस नए मरीज के मिलने के साथ ही भागलपुर में भी अब एक दर्जन कोरोना मरीज हो गए हैं.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से नए मरीज के मिलने की पुष्टि की गई है. प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि भागलपुर के सन्हौला इलाके से 18 साल का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने इससे पहले बुधवार को तीसरा अपडेट जारी कर बताया कि पटना के राजाबाजार इलाके से एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है. उसकी उम्र 28 साला बताई जा रही है. बता दें कि आज दूसरे अपडेट के मुताबिक अगमकुआं इलाके से भी एक नया मरीज मिला. 21 साल के युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है.

प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि कैमूर के भभुआ से भी एक नया मरीज मिला है. उसकी उम्र 25 साल बताई जा रही है. इससे पहले शिवहर जिले के गढ़वा इलाके में 25 साल की एक लड़की कोरोना पॉजिटिव मिली. मधुबनी के नारर इलाके से भी 24 साल का एक लड़का कोरोना पॉजिटिव पाया गया.
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी पहले अपडेट के मुताबिक पूर्णिया जिले में जलालगढ़ इलाके से भी एक मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई. उसकी उम्र 27 साल बताई जा रही है. बता दें कि बिहार के विभिन्न जिले से अब तक 542 मामले आ चुके हैं. जिसमें 188 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि 4 मरीजों की मौत हुई है. मरने वालों में मुंगेर, वैशाली, मोतिहारी और सीतामढ़ी के एक-एक मरीज शामिल हैं.