पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
24-Aug-2020 07:07 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : जिले में एक बड़ा नाव हादसा हुआ है. गंगा नदी में यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई है. जिसपर कई लोग सवार थे. हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल है. कई लोगों के लापता होने की खबर सामने आ रही है. प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है. कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है.
मामला भागलपुर जिले के सुल्तानगंज का है. जहां उत्तरवाहिनी गंगा में नदी के बीच एक निर्माणाधीन पुल के पिलर से एक बड़ी नाव टकरा गई. जिसके बाद नाव पर सवार कई लोगों ने जान बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी. पिलर से टकराने से दो लोग घायल हो गए और एक दर्जन से ज्यादा लोग लापता हो गए.
इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के अगवानी गंगा घाट से करीब 70 लोग नाव पर सवार होकर भागलपुर जिले के सुल्तानगंज गंगा घाट आ रहे थे. अगुवानी गंगा घाट में पुल के पाया से टकराने से नाव पर अफरा तफरी मच गई. कई लोग नदी की धारा में कूद गए. कई लोगों को बचा लिया गया है. एक व्यक्ति की हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया है. एक अन्य यात्री की पैर टूट गई है.