पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
22-Mar-2024 11:14 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद देश की सियासत गरमा गई है। विपक्ष लगातार इसे भाजपा की साजिश बता रही है यो भाजपा का कहना है कि जो जैसा कर्म करेगा उसको वैसा भुगतना होगा। ऐसे में अब भाजपा नेता और केंद्रीय नेता गिरिराज सिंह ने भी इस मामले में जोरदार हमला बोला है.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि -अन्ना हजारे आंदोलन का चेहरा अरविंद केजरीवाल आज बेनकाब हो गए हैं। यह देश कानून से चलता है और कानून का सम्मान अगर सत्ता के शीर्ष पर बैठे नहीं करेंगे तो यह भुगतना तो होगा। केजरीवाल साहब कानून को धत्ता दिखाते रहें जबकि यह खुद संवैधानिक संस्था के उच्च पद पर बैठे रहे हैं। ऐसे में अगर यह सम्मान नहीं करेंगे तो कौन करेगा।
केजरीवाल को 10 समन मिला और उसके बाद भी यह हाई कोर्ट चले गए। यहां हाईकोर्ट ने इन्हें बड़ी नहीं किया इससे साफ जाहिर होता है कि उनके चेहरे पर नकाब जो लगे हैं वो आज बेनकाब कर दिया है। इन्होंने जनता का केवल विश्वास नहीं तोड़ा, जनता के साथ जिस उम्मीद तरह से इनका समर्थन दिया उसके समर्थन के साथ भी धोखा देने का काम किया है।
उधर, लालू यादव पर हमला बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि महागठबंधन लालू की मर्जी पर चलता है। लालू जी अपनी मर्जी से काम कर रहे हैं महागठबंधन उनके पीछे-पीछे चलता है। महागठबंधन में किसी को हिम्मत नहीं है कि लालू जी के इस तानाशाही रवैया के खत्म करें या विरोध करें। कांग्रेस दौड़ दौड़ कर गेट पर दस्तक दे रहा है मेरी सीट पर उम्मीदवार क्यों अलाउंस कर दिया लेकिन लालू जी जानते हैं यह हमसे हटेगा नहीं और उनका तानाशाही रवैया जाएगा नहीं। लालू जी से बड़ा तानाशाह कोई नहीं मिल सकता।