श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
23-Apr-2020 06:50 PM
JAMUI : बिहार के बाहर बड़ी तादाद में राज्य के छात्र फंसे हुए हैं. लॉकडाउन के बीच बाहर फंसे बिहारी छात्रों तक मदद पहुंचाने के लिए जेडीयू नेता और पूर्व विधायक सुमित सिंह ने भी पहल की है. बेंगलुरु में फंसे जमुई जिले के छात्रों तक सुमित सिंह की पहल पर मदद पहुंचाई गई है. दरअसल बेंगलुरु में फंसे जमुई के इन छात्रों ने पूर्व विधायक सुमित सिंह से फोन पर संपर्क किया था जिसके बाद सुमित सिंह ने अपने संपर्क का इस्तेमाल करते हुए हैं छात्रों तक राहत पहुंचाई है.
जमुई जिला एवं चकाई विधानसभा क्षेत्र के लोग जीवनयापन के लिए काम करते थे. लॉकडाउन होने की वजह से उनके सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया. उनके लिए न वहां रोजगार मिल रहा था, न भूख मिटाने को रोटी ही मिल रही थी. पैसे-रुपये भी सब खत्म हो गए थे. ऐसे में उन्होंने पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह से कॉल के जरिये संपर्क किया. उन्होंने बंगलुरू में ही उन्हें राशन, खाने-पीने, नाश्ता का सामान और कुछ नकद भी मुहैया करा दिया. सभी सोनो प्रखंड के कंचनपुर, डोकली, रजौन, मनरवाटांड,कुहिला आदि गाँव के निवासी हैं.
सुमित कुमार सिंह नियमित रूप से लॉकडाउन में अपने घर पर रहकर दूरदराज इलाकों में फंसे चकाई-सोनो, जमुई जिला और अंग क्षेत्र के लोगों को मदद मुहैया करवा रहे हैं. उनके साथी-सहयोगी एवं जदयू समर्थक चकाई-सोनो के विभिन्न पंचायतों में घूम-घूमकर, घर-घर जाकर मदद कर रहे हैं. इससे पहले भी उन्होंने केरल से आ रहे सैकड़ों मज़दूरों को पश्चिम बंगाल के रास्ते, झारखंड होकर उनके घर आने में मदद की थी. सभी मज़दूरों का केरल, बंगाल और झारखंड में स्क्रीनिंग करवाकर उन्हें अपने घर पहुंचने में भरपूर सहायता की. फिर यहां उन्हें क्वॉरेंटाइन करवाने के लिए प्रशासन से व्यवस्था करवाया.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...