समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
07-Aug-2020 03:23 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: अपने-अपने एरिया को लेकर किन्नरों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई. थाने के सामने ही दोनों गुट आमने सामने हो गए और एक दूसरे पर हमला करने लगे. इस बीच पुलिस पहुंची और स्थिति को कंट्रोल किया. यह घटना नगर थाना के पास की है.
काफी देर तक उस जगह अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था. किसी तरह से थानेदार और पुलिस कर्मियों ने दोनों गुट समझाया. दोनों तरफ से जमकर मारपीट की घटना हुई. इसमें कई किन्नर घायल हो गए तो कई चोटिल हुए. इन सभी की मारपीट की घटना को देखने के लिए सड़क पर भीड़ लग गई. स्थिति यह थी कि आमलोग बीच-बचाव से भी परहेज कर रहे थे.
आखिरकार दोनों गुट के किन्नर नगर थाने पहुंच गए. थानाध्यक्ष के लिए दोनों गुट को शांत करवाना चुनौती बन गई. एक पक्ष का नेतृत्व बबली नामक किन्नर कर रही थी. दूसरे गुट के किन्नरों का आरोप था कि बबली अपने सहयोगी किन्नरों के साथ आकर मारपीट की तो बबली गुट वाले भी दूसरे गुट पर मारपीट का आरोप लगा रहे थे. थानाध्यक्ष ने सबको समझा बुझा कर शांत कराते हुए दोनों गुट का एरिया बांट दिया. इसमें तय हुआ कि बबली गुट वाले किन्नर ट्रैफिक चौक से कचहरी रोड के पश्चिम वाले एरिया और दूसरा गुट पूरब वाले क्षेत्र में बधाई मांगेंगे. काफी मशक्कत के बाद आखिरकार मामला शांत हुआ.