Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस
11-Apr-2020 02:09 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: पूरे देश भर में कोरोना वायरस जैसे वैश्र्विक महामारी को लेकर प्रशासन एवं सरकार के द्वारा खास एहतियात बरतने को कहा जा रहा है । चाहे वह बैंक, दुकान या गैस एजेंसी ही क्यों न हो।सभी जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग बरतने की सलाह दी जा रही है। लेकिन बार-बार सोशल डिस्टेंसिंग टूटते हुए नजर आ रहा है।
बेगूसराय के बलिया प्रखंड में गैस सिलेंडर लेने के लिए गैस ऐजेंसी में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रखंड के मामू भांजा अवध तिरहुत पथ के समीप स्थित शिवम इण्डेन गैस एजेंसी जहां खुलेआम गैस उपभोक्ताओं के द्वारा सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार को उक्त जगह पर देखने को मिला । जहां दर्जनों की संख्या में गैस उपभोक्ता गैस लेने शिवम् इण्डेन गैस एजेंसी पर पहुंचे। इस दौरान उपभोक्ताओं की भीड़ इतनी हो गई कि कैश काउंटर से लेकर एजेंसी परिसर में लोग जमा हो गये।खाली सिलिंडर जमा करने वाली जगह तक उपभोक्ताओं के द्वारा सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई जा रही थी मगर उक्त एजेंसी में कर्मियों में से किसी ने भी उपभोक्ताओं को सोशल डिस्टेंस में रहने की बात नहीं कहा। ऐसे में आप बखूबी अंदाजा लगा सकते हैं इस लापरवाही से क्या हो सकता है ।