मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
14-May-2020 11:48 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में प्रवासी मजदूरों कि लगातार बढ़ रही संख्या के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान में तेजी आ जाने से हड़कंप मच गया है। बुधवार की देर रात जारी रिपोर्ट में भी बेगूसराय के चार व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के साथ ही यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 47 हो गई है।वहीं गढ़हारा रेलवे कॉलोनी में रेलकर्मी और उसकी पत्नी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद रेलवे कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है।
संक्रमित मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या को लेकर प्रशासन भी सकते में है तथा संक्रमण चेन को तोड़ने के लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं। बेगूसराय में जो चार नए मरीज पाए गए हैं, इसमें साहेबपुर कमाल प्रखंड के 18 एवं 37 तथा गढ़पुरा प्रखंड के 38 एवं 45 वर्षीय पुरुष हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आते हैं सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। अब जिला के अधिकांश प्रखंडों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद लोगों में भय का माहौल है। जो लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे वह भी अपने घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं।
नए-नए इलाके से मरीज सामने आने के बाद प्रशासन की परेशानी भी बढ़ गई है। हालांकि पूर्व तैयारी और डीएम-एसपी के एक्टिव रहने के कारण रिपोर्ट आते ही प्रशासन जोखिम भरे क्षेत्रों में निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करवा रही है। जोखिम भरे क्षेत्रों को सील कर सैनिटाइजेशन समेत अन्य व्यवस्था किए जा रहे हैं। वहीं, गढ़हारा रेलवे कॉलोनी में भी रेलकर्मी एवं उनके पत्नी को कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे रेल परिक्षेत्र में हड़कंप मच गया है। संक्रमित के सभी परिजनों को एकांतवास में भेज दिया गया है। लेकिन, लोग एहतियात बरतने के साथ सहमे हुए हैं।
इधर, बेगूसराय में प्रवासियों की लगातार हो रही घर वापसी संक्रमित मरीजों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। रेड जोन से आने वाले सभी प्रवासियों के सैंपल लेकर लगातार जांच में पटना भेजे जा रहे हैं। विभिन्न रेड जोन से आने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। प्रशासन संक्रमित मरीजों को संपर्क में आने वाले तथा परिजनों की ट्रैकिंग कर उनके भी सैंपल जांच के लिए भेज रही है।