ब्रेकिंग न्यूज़

बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान

बेगूसराय: सात महिलाओं ने मिलकर चुराया एक महिला का पर्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार

19-Aug-2019 07:36 PM

By 9

BEGUSARAI: शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. एक ऐसा ही मामला महिला के साथ हुआ. बैंक में अपना किश्त जमा करने आयी यह महिला बस से उतरकर बैंक जा ही रही थी कि इसी दौरान किसी ने उसका पर्स मार लिया. हालांकि चोरों की इस चोरी को महिला ने पकड़ लिया और उसने चोर-चोर कह चिल्लाना शुरु कर दिया. महिला को चिल्लाते देख पास में ही खड़े ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने जब चोरों को पकड़ा तो वो भी हैरान रह गया. दरअसल इस महिला का बैग सात महिला चोरों ने मिलकर उड़ाया था. गैंग में काम करने वाली ये महिलाएं शहर के अलग-अलग हिस्सों में समूह बनाकर घूमती हैं और मौका पाते ही किसी महिला का पर्स और सामान गायब कर देती हैं. फिलहाल इन चोर महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और इनसे इनके गैंग के बारे में पूछताछ कर रही है. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट