ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

Home / news / लालू-तेजस्वी पहुंचे बेगूसराय, पूर्व मंत्री श्री नारायण यादव की पत्नी के श्राद्धकर्म में...

लालू-तेजस्वी पहुंचे बेगूसराय, पूर्व मंत्री श्री नारायण यादव की पत्नी के श्राद्धकर्म में हुए शामिल

05-Mar-2024 08:53 PM

By First Bihar

BEGUSARAI: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव आज बेगूसराय पहुंचे। राजद के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री श्रीनारायण यादव के पत्नी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। राजेन्द्र पुल पर मौजूद सैकड़ों राजद कार्यकर्ताओं ने फूल माला के साथ जोरदार स्वागत किया। 


राजेंद्र पूल के उत्तरी छोर पर लगे हाईट गेज के कारण लालू यादव का रथ फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी और हाइड्रा की मदद से 25 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद हाईट गेज को उतारा। तब जाकर 5 बजकर 46 मिनट पर लालू यादव का काफिला बेगूसराय जिले में प्रवेश किया। 


वहीं अपने नेता के स्वागत में खड़े राजद  कार्यकर्ताओं ने स्थानीय एवं जिला प्रशासन के साथ-साथ राज्य एवं केन्द्र सरकार को खूब कोसा। बता दें कि राजद के कद्दावर नेता श्री नारायण यादव के धर्मपत्नी के श्राद्धकर्म में शामिल होने जिले के साहेबपुर कमाल विधान सभा के विधायक सतानन्द सम्बुद्ध उर्फ ललन के आवास पर लालू और तेजस्वी जा रहे थे। 


मौके पर बेगूसराय जिले के विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में राजद कार्यकर्ता फूल-माला और झंडा लेकर खड़े रहे। इस दौरान हर कोई लालू प्रसाद यादव का एक झलक पाने के लिए लोग आतुर दिखे। वहीं साथ चल रहे सुरक्षा अधिकारियों ने सुरक्षा का हवाला देकर किसी को भी गाड़ी के भीतर मिलने नहीं दिया गया।


लालू यादव गाड़ी से नहीं उतरे और अपने बस से ही उन्होंने कार्यकर्ताओं का हाथ मिलाकर अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं को इच्छा थी कि लालू यादव एक मिनट के लिए भी रुकें और हम लोग अपने नेता को देख सकें। लेकिन जयप्रकाश नारायण यादव और तनवीर हसन के साथ मिनी बस में मौजूद लालू यादव हाथ हिलाते हुए आगे बढ़ गए।


बता दें कि साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक सदानंद संबुद्ध उर्फ ललन यादव की मां एवं गार्जियन कहे जाने वाले पूर्व मंत्री श्री नारायण यादव की पत्नी के द्वादश कर्म के अवसर पर आज खरहट में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी पहुंचे।