ब्रेकिंग न्यूज़

बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान

बेगूसराय में सड़क पर उतरे अनंत सर्मथक, सीबीआई जांच की मांग

25-Aug-2019 04:31 PM

By 4

BEGUSARAI: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थन में बेगूसराय में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच ने बिहार सरकार के खिलाफ सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की. विधायक अनंत सिंह के गिरफ्तार होने के बाद नाराज लोगों ने कैंटीन चौक पर नीतीश कुमार का पुतला जलाया है. भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अनंत सिंह को बिहार सरकार फंसा रही है. लिपि सिंह लगातार अनंत सिंह को प्रताड़ित कर रही है. कल तक बिहार सरकार के साथ थे तो  छोटे सरकार के नाम से जाने जाते हैं आज उनके खिलाफ चुनाव लड़े तो वह गलत हो गए. इस मामले में केंद्र सरकार को दखल देना चाहिए और इस मामले की सीबीआई जांच हो. बता दें अनंत सिंह के घर से एक एके-47 राइफल और ग्रेनेड बरामद हुआ था. पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था. वह गिरफ्तारी से बचने के लिए करीब एक सप्ताह से फरार चल रहे थे. अनंत सिंह ने 19 अगस्त को एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह गिरफ्तारी से नहीं घबराते हैं, 2 से 3 दिनों बाद अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर देंगे.  वीडियों में उन्होंने पटना पुलिस के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें पता चल गया है कि 'राज्य की सत्ताधारी जदयू के सांसद ललन सिंह, मंत्री नीरज कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने मेरे खिलाफ साजिश रचकर एक रिश्तेदार के माध्यम से घर मे हथियार रखवाए थे. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट