बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान
19-Sep-2019 08:35 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. ताजा मामला बेगूसराय जिले का है जहां एक घटना की छानबीन करने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला बोला है. इस हमले में ASI और 2 महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. मौके पर पहुंचे पुलिस के वरीय अधिकारी मामले की तफ्तीश में जुटे हुए हैं.
वारदात जिले के बलिया थाना इलाके की है. जहां सत्तीचौड़ा गांव में एक मामले की छानबीन करने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला बोल दिया. इस हमले में ASI समेत 2 अन्य महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से चोटिल हो गईं. मिली जानकारी के मुताबिक ASI शिवमूर्ति सिंह, महिला सिपाही पमपी कुमारी और रीना कुमारी को चोटे आईं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
हमले में घायल ASI शिवमूर्ति सिंह ने बताया कि सत्तीचौड़ा की रहने वाली कल्पना कुमारी आवेदन दी थी कि उसके घर के पास से पड़ोसी प्रदीप पासवान बिजली की तार ले गया है. उसके घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं. जिनकी जान को खतरा है. पुलिस इसी मामले में छानबीन करने पहुंची थी कि तभी अचानक विरोधियों ने ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया. बलिया थानाध्यक्ष शम्भू प्रसाद यादव ने बताया कि घायल एएसआई के बयान पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.