ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बेगूसराय में लॉकडाउन की उड़ी धज्जियां, एक कमरे में 50 बच्चों को कोचिंग...

बेगूसराय में लॉकडाउन की उड़ी धज्जियां, एक कमरे में 50 बच्चों को कोचिंग पढ़ा रहा था टीचर

13-Apr-2020 03:50 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : कोरोना का हॉटस्पॉट इलाका घोषित होने के बाद भी बेगूसराय के लोग संभल नहीं रहे हैं. ताजा मामला वीरपुर थाना इलाके के मुबारकपुर गांव का है, जहां लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए एक टीचर को बच्चों को पढ़ाते गिरफ्तार किया गया है. 

बताया जा रहा है कि मुबारपुर गांव में एक टीचर अपनी जान तो जोखिम में डाल ही रहे हैं साथ ही साथ कई बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.  वे लॉकडाउन की पूर्ण रूप से धज्जियां उड़ाते हुए एक कमरे में 50 बच्चों को पढ़ा रहे हैं. इस बात की सूचना जैसे ही वीरपुर थान पुलिस को मिली उसने तुरंत टीचर को गिरफ्तार कर लिया है और वहां पढ़ रहे सभी बच्चों को घर भेज दिया गया.  

पुलिस ने बताया कि मुबारकपुर में एक टीचर के द्वारा कोचिंग में बच्चों को पढ़ाया जा रहा था, उसके बाद मौके वारदात पर ही पहुंचकर टीचर को लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. टीचर का नाम इफ्तखार आलम उर्फ बबलू है. पुलिस टीचर से पूछताछ कर रही है.