बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
01-Apr-2020 01:37 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : कोरोना ने देश भर में तबाही मचा रखी है. कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. बिहार में भी यह आंकड़ा अब तेजी से बढ़ रहा है. बुधवार को बिहार में कोरोना के 2 नए मरीज मिलने से आंकड़ा अब 23 हो गया है. आज मिले दो नए पॉजिटिव मरीजों में एक शख्स बेगूसराय जिले का रहने वाला बताया जा रहा है.
बेगूसराय में कोरोना के दस्तक से लोगों में डर बढ़ गया है. मुंगेर में रहने वाले बेगूसराय के एक युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब एक अन्य युवक का भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. यह युवक दुबई में रहता था और हाल ही में वहां से लौटा था. पटना में हुए जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप मच गया तथा प्रशासन अलर्ट मोड मेंं आ गया है.
जांच रिपोर्ट मिलते ही रात में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पिड़ित के 18 परिजनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवा दिया है. जबकि पिड़ित युवक को इलाज के लिए पटना भेजा गया है. डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट मिलते ही पिड़ित को इलाज के लिए भेजकर उसके सम्पर्क में आए 18 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है. इन सभी का सैंपल जांच के लिए पटना भेजा जा रहा है, सम्पर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है. प्रोटोकाल के अनुसार उक्त गांव को सुरक्षित रखने के बंदोबस्त किए जा रहे हैं.
बताया जा रहा है कि पॉजिटिव युवक के 21 मार्च को दुबई से लौटा था. हवाई जहाज में उसके को-पैसेंजर को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य की टीम उसके घर पर पहुंची थी और युवक को आइसोलेशन में भर्ती कराया गया. लक्षण पाए जाने के बाद मंगलवार को उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया तथा बुधवार की शाम पटना में जारी किए गए रिपोर्ट में उसका कोरोना पॉजिटिव पाया गया. बता दें कि बेगूसराय में हाल के दिनों में छह हजार से अधिक लोग बिहार से बाहर और विदेेश से आए हैं. जिसमें विदेश से आए 156 में से 29 लोगों का सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया है. लोगों को होम क्वारेन्टाइन में रहने को कहा गया है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...