ब्रेकिंग न्यूज़

बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान

बेगूसराय में एक शख्स के ऊपर धारदार हथियार से हमला, छानबीन में जुटी पुलिस

18-Sep-2019 08:59 PM

By 7

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने में पुलिस पूरी तरह विफल साबित हो रही है. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां दबंगों ने एक शख्स के ऊपर धारदार हथियार से हमला बोला. इस हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वारदात जिले के लाखों थाना की है. जहां पैंनसल्ला गांव के वार्ड नंबर 16 में गांव के कुछ दबंगों ने एक किसान के ऊपर हमला बोल दिया. उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. इस हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया. जख्मी किसान की पहचान खोखी यादव के रूप में की गई है. घायल के परिजनों ने बताया कि महज सब्जी के खेत से मवेशी हटाने को लेकर मामूली सा विवाद हुआ था. जिसके बाद गांव के कुछ दबंग लगे. उन्होंने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला बोल दिया. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. लाखों थानध्यक्ष ने बताया कि युवक गंभीर रूप से जख्मी है. परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट