ब्रेकिंग न्यूज़

बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान

बेगूसराय में डायरिया से भाई-बहन की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

14-Sep-2019 11:29 AM

By 7

BEGUSARAI : मौसम के बदले मिजाज के साथ फैल रही बीमारियां जानलेवा साबित हो रही हैं. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां डायरिया से सगे भाई-बहन की जान चली गई. दोनों भाई बहन की तबियत अचानक खराब होने के कारण उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान ही दोनों ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है. घटना जिले के नावकोठी थाना इलाके की है. जहां महेश्वरा गांव में भाई-बहन की डायरिया के कारण मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को डॉक्टरों ने रेफर कर दिया. उसके बाद मरीज के परिजन दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराये. जहां इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया. मृतक के परिजनों ने बेगूसराय सदर अस्पताल के डॉक्टरों के ऊपर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है. जिले में मौसम बदलने से डायरिया अपना पांव पसार रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में भीषण गंदगी फैली है. बीमारों को सरकारी हॉस्पिटल में ले जाने पर रेफर कर दिया जाता है. बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट