ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

बर्फीले तूफान की वजह से खाई में गिरी बस, 7 लोगों की मौत, 150 लोग बर्फ के नीचे दबे, रेस्क्यू जारी

बर्फीले तूफान की वजह से खाई में गिरी बस, 7 लोगों की मौत, 150 लोग बर्फ के नीचे दबे, रेस्क्यू जारी

04-Apr-2023 04:40 PM

By First Bihar

DESK: सिक्किम की राजधानी गंगटोक से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बड़ा हादसा हुआ है। बर्फीले तूफान की वजह से यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गयी है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 150 लोगों के बर्फ के नीचे दबे होने की सूचना आ रही है।


हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि बर्फ में दबे 22 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। अन्य यात्रियों की तलाश जारी है। मंगलवार की दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर हिमस्खलन आया था। बर्फीली तूफान की वजह से इस दौरान टूरिस्ट बस खाई में गिर गयी और 7 पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गयी।


वही 150 के करीब लोग बर्फ के नीचे दब गये जिनमें से 22 लोगों का रेस्क्यू किया गया। उन्हें सुरक्षित बर्फ से बाहर निकाला गया। घटना जवाहरलाल नेहरू मार्ग की है। जहां इस घटना के बाद से पर्यटकों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। बर्फ के नीचे दबे पर्यटकों की तलाश में लोग जुटे हुए हैं। बताया जाता है कि मृतकों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।