बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
15-Mar-2024 12:28 PM
By First Bihar
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर लोकसभा चुनाव को लेकर सामने आ रही है। जहां चुनाव आयोग के तरफ से आधिकारिक जानकारी दे दी गई है कि आगमी आम चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कब किया जाएगा। चुनाव आयोग के तरफ से उनके आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह जानकारी दी गई है कि कल शाम 3 बजे देश के अंदर आम चुनाव को लेकर तारीखों का एलान मकिया जाएगा।
चुनाव आयोग के तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर ट्वीट करते हुए यह कहा है कि - आम चुनाव 2024 और कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कल यानी शनिवार, 16 मार्च को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। इसे ईसीआई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। इस बात का एलान उस समय किया गया जब लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चल रही बैठक खत्म हो गई है। यह बैठक लगभग 45 मिनट तक चली। नवनियुक्त आयुक्तों के औपचारिक स्वागत के बाद पूर्ण आयोग यानी फुल कमीशन की मीटिंग शुरू हुई थी। उसके बाद तारीखों के एलानको लेकर यह जानकारी दी गई है।
मालूम हो कि, इससे पहले 2019 में लोकसभा चुनाव सात चरणों में करवाए गए थे। पिछली बार 10 मार्च को चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान किया था। पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल और आखिरी चरण के लिए 19 मई को वोटिंग हुई थी। नतीजे 23 मई को आए थे। उस चुनाव के वक्त देश में 91 करोड़ से ज्यादा वोटर्स थे, जिनमें से 67 फीसदी ने वोट डाला था।
आपको बताते चलें कि, 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की थी। इस चुनाव में बीजेपी ने 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, एनडीए ने 353 सीटें हासिल की थी। इस चुनाव में बीजेपी को 37.7% से ज्यादा वोट मिले थे, जबकि एनडीए ने 45% वोट हासिल किए थे। जबकि कांग्रेस 52 सीटों पर ही जीत सकी थी।