समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
26-May-2024 06:52 AM
By First Bihar
DESK : राजधानी दिल्ली के विवेक विहार स्थित दो मंजिला बेबी डे केयर सेंटर में भीषण आग लग गई है। इस सेंटर में कुल 11 नवजात भर्ती थे। अचानक लगी इस आग में छह नवजात बच्चे बुरी तरह झुलस गए हैं। दमकल विभाग के अनुसार अन्य बच्चों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही दमकल व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचाव दल ने नवजात बच्चों को खिड़की के रास्ते से रेस्क्यू किया है। दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। हादसे के बाद सेंटर का संचालक और अन्य कर्मचारी फरार हो गए और अभिभावकों को भी कोई सूचना नहीं दी गई। मौके पर पुलिस इन बच्चों के अभिभावकों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
वहीं, इस मामले में जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि विगत शनिवार की रात 11:30 बजे बेबी केयर सेंटर में आग लगने की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दमकल व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। केयर सेंटर के भूतल से लोगों ने धुआं निकलते देखा था।
देखते ही देखते यह आग ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गई। आग की लपटों ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल व पुलिस ने केयर सेंटर के पीछे की तरफ से खिड़कियों को तोड़ा और नवजात बच्चों को एक-एक कर बाहर निकाला। जैसे-जैसे नवजात को वे निकालते गए, उन्हें दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।