ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / अयोध्या राम मंदिर में होगी पुजारियों की भर्ती, ट्रस्ट ने नोटिफिकेशन किया जारी

अयोध्या राम मंदिर में होगी पुजारियों की भर्ती, ट्रस्ट ने नोटिफिकेशन किया जारी

23-Oct-2023 08:32 PM

By First Bihar

DESK: अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है। अयोध्या में भगवान राम के भक्त अगले साल 26 जनवरी से पहले राम मंदिर में पूजा अर्चना कर सकेंगे। मंदिर के ट्रस्ट ने पुजारियों की बहाली निकाली है। इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 


इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर रखी गयी है। आवेदन करने की उम्र सीमा 20 से 30 साल रखी गयी है। इसके लिए प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा पास करने के बाद छह महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान दो हजार रुपये मिलेंगे और इस दौरान भोजन और रहने की व्यवस्था ट्रस्ट करेगी। ट्रेनिंग के बाद पुजारी के तौर पर नियुक्ति की जाएगी। 


अयोध्या में रहने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले मंदिर में पुजारियों की बहाली का काम पूरा करेगी। बताया जाता है कि मकर संक्रांति के बाद प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। अयोध्या राम मंदिर में पुजारी बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस साइट पर जाकर https://srjbtkshetra.org/ आवेदन किया जा सकता है।