मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
09-Aug-2020 09:02 AM
DESK : अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का काम शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर की आधारशिला रखी उसके बाद अब तेजी से काम आगे बढ़ाया जा रहा है लेकिन अयोध्या से अब जो बड़ी खबर आ रही है उसके मुताबिक के वहां बाबरी मस्जिद का निर्माण नहीं किया जाएगा। सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने साफ कर दिया है कि अयोध्या में सरकार की तरफ से दी गई जमीन पर बनने वाली मस्जिद का नाम बाबरी मस्जिद नहीं होगा।
सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने हाल ही में इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट का गठन किया है। इस ट्रस्ट को अयोध्या में मस्जिद और उसके साथ-साथ अस्पताल, कम्युनिटी सेंटर और कम्युनिटी किचन बनाने का जिम्मा दिया गया है। इस्लामिक ट्रस्ट एक रिसर्च सेंटर के तौर पर भी काम करेगा। राम मंदिर की आधारशिला रखे जाने के बाद लगातार का चर्चा हो रही थी कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद का निर्माण कब शुरू होगा? इन तमाम अटकलों के बीच सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने इस अफवाह को खारिज किया है कि अयोध्या में बाबर के नाम पर कोई मस्जिद बनाई जाएगी। आपको बता दें कि अयोध्या के पास रौनाही के धनीपुर गांव में मस्जिद का निर्माण कराया जाना है।
इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रवक्ता ने यह भी साफ कर दिया है कि मस्जिद निर्माण की शुरुआत में कोई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट के मुताबिक इस्लाम धर्म में शिलान्यास की कोई प्रक्रिया नहीं होती है लिहाजा ऐसे किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। लगातार सवाल उठ रहे थे कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्या आप मंदिर की तरह मस्जिद के शिलान्यास कार्यक्रम में भी बुलाए जाएंगे।