ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
07-Dec-2021 07:09 PM
AURANGABAD : बिहार में पूर्ण शराब बंदी को लागू कराने को लेकर सरकार से लेकर उत्पाद व पुलिस विभाग की टीम जिले में शराब की तस्करी, बिक्री व सेवन को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. हर दिन शराब कारोबारी व पियक्कड़ को पकड़ कर जेल भेज रही है. सरकार के सख्ती के बाद सभी सरकारी कर्मियों को भी शराब का सेवन न करने की कड़ी हिदायत के बाद शराब न पीने की शपथ भी दिलाया गया है.
लेकिन फिर भी चाहे वह आम आदमी हो या सरकारी कर्मी शराब का सेवन करने से बाज नही आ रहे हैं. इसी क्रम में जिले के कुटुंबा प्रखंड में दसवें चरण में मतदान कराने गए एक सरकारी कर्मी का शराब पीकर अनाप शनाप बकते एक वीडियो वायरल हुआ है. उक्त कर्मी गोह अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी राम प्रसाद राम बताया जाता है.
हालांकि शराब पीकर नशे में होने का वीडियो जिला प्रशासन के संज्ञान में आते ही जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा राम प्रसाद राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबन के बाद इनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी की जा रही है. इसके अतिरिक्त बिहार मद्य निषेध अधिनियम 2016 के धाराओं के तहत इनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.