ब्रेकिंग
Anant Singh : जब नीलम देवी ने नीतू मैम को लंच पर बुलाया, डर के मारे नहीं उठा रहीं थीं फोन, अनंत सिंह की पत्नी की सादगी देख हैरान रह गईं इंग्लिश टीचर✦Patna NEET Case: 40 पन्नों में खुली CBI जांच की कमियां! कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट पर उठे गंभीर सवाल, 8 दिसंबर को होगा बड़ा फैसला?✦Bihar News: शराबबंदी वाले बिहार में रिसोर्ट के अंदर चल रही थी शराब और डांस की महफिल, पुलिस की रेड में नर्तकी-मैनेजर समेत 11 गिरफ्तार✦Bihar News: ढाई हजार कट्ठा जमीन, 51 पन्नों की गुप्त डायरी और 28 करोड़ का प्लॉट! बिहार के भू-माफिया भगत यादव का कैसे चलता था करोड़ों का साम्राज्य? EOU जांच में बड़े खुलासे✦Bihar News: मंदिर दर्शन करने जा रहे थे बिहार के 13 लोग, रामगढ़ NH-33 पर भीषण हादसे में 4 बच्चों समेत सभी की मौत; गांव में मचा कोहराम✦ Anant Singh : जब नीलम देवी ने नीतू मैम को लंच पर बुलाया, डर के मारे नहीं उठा रहीं थीं फोन, अनंत सिंह की पत्नी की सादगी देख हैरान रह गईं इंग्लिश टीचर✦Patna NEET Case: 40 पन्नों में खुली CBI जांच की कमियां! कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट पर उठे गंभीर सवाल, 8 दिसंबर को होगा बड़ा फैसला?✦Bihar News: शराबबंदी वाले बिहार में रिसोर्ट के अंदर चल रही थी शराब और डांस की महफिल, पुलिस की रेड में नर्तकी-मैनेजर समेत 11 गिरफ्तार✦Bihar News: ढाई हजार कट्ठा जमीन, 51 पन्नों की गुप्त डायरी और 28 करोड़ का प्लॉट! बिहार के भू-माफिया भगत यादव का कैसे चलता था करोड़ों का साम्राज्य? EOU जांच में बड़े खुलासे✦Bihar News: मंदिर दर्शन करने जा रहे थे बिहार के 13 लोग, रामगढ़ NH-33 पर भीषण हादसे में 4 बच्चों समेत सभी की मौत; गांव में मचा कोहराम

लेडी सिंघम बनीं RTO सोना चंदेल: अपने सरकारी वाहन और पति की स्कूटी का काटा चालान, कहा..कानून सबके लिए बराबर

हिमाचल के सिरमौर की RTO सोना चंदेल ने नियम तोड़ने पर अपने सरकारी वाहन और पति की स्कूटी का चालान काटकर साबित किया कि कानून सबके लिए बराबर है।

हिमाचल प्रदेश
RTO नहीं, लेडी सिंघम कहिए
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की RTO सोना चंदेल इन दिनों अपने सख्त फैसलों को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने ना सिर्फ अपने सरकारी गाड़ी का चालान काटा, बल्कि अपने पति की स्कूटी का भी चालान काटा और जुर्माना वसूला। ऐसा कर सरकारी अफसर सोना चंदेल ने यह संदेश देने का काम किया कि कानून सबके लिए बराबर है।


दरअसल, मामला पिछले महीने का है, जब RTO सोना चंदेल काला अंब क्षेत्र में सुबह के समय वाहनों की नियमित जांच पर निकली थीं। इस दौरान बैरियर पर तैनात स्टाफ वाहनों की जांच कर रहा था। तभी जांच के क्रम में एक कर्मचारी ने सोना चंदेल को बताया कि उनकी सरकारी गाड़ी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर HP 63 C-7365 है, उसका प्रदूषण प्रमाणपत्र फेल हो चुका है। यह जानकारी मिलते ही RTO सोना चंदेल ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपने सरकारी गाड़ी का 500 रुपये का चालान काट दिया और तुरंत पॉल्यूशन सर्टिफिकेट भी बनवाया। 


इससे पहले भी RTO सोना चंदेल अपने इसी तरह के फैसले को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) अभियान के दौरान उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने पर अपने ही पति की स्कूटी का 3,000 रुपये का चालान काटा था। बताया जाता है कि इस जुर्माने की राशि उन्होंने खुद अपनी जेब से अदा की थी।


आरटीओ सोना चंदेल का कार्य रिकॉर्ड भी बेहद प्रभावशाली रहा है। वर्ष 2024-25 के दौरान उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चालानों के माध्यम से लगभग ढाई करोड़ रुपये सरकारी खजाने में जमा कराए हैं। उनके इस निष्पक्ष और ईमानदार रवैये की आम लोग जमकर सराहना कर रहे हैं, जिसके चलते उन्हें अब लोग ‘लेडी सिंघम’ कहने लगे हैं।

टैग्स