ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य

Bihar Rail Project: बिहटा–औरंगाबाद रेल लाइन परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही भूमि अधिग्रहण शुरू होगा। संघर्ष समिति ने एक साल में काम पूरा करने की मांग करते हुए देरी होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Bihar Rail Project
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Rail Project: बिहार के बिहटा–औरंगाबाद नई रेल लाइन परियोजना को लेकर बड़ी प्रगति सामने आई है। परियोजना से जुड़ी सभी प्रारंभिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। इसकी प्रगति रिपोर्ट जानने के लिए बिहटा–औरंगाबाद रेल परियोजना संघर्ष समिति के केंद्रीय संयोजक अजय कुमार ने निर्माण संगठन, पूर्व मध्य रेलवे महेंद्रू (पटना) के मुख्य अभियंता अनिल कुमार से मुलाकात की।


मुख्य अभियंता ने जानकारी दी कि हैदराबाद की कंपनी एसए इंफ्रा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड शीघ्र ही भू-अर्जन पदाधिकारी के साथ समन्वय कर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करेगी। लक्ष्य है कि एक वर्ष के भीतर औरंगाबाद से बिहटा तक आवश्यक भूमि का अधिग्रहण पूरा कर लिया जाए।


संघर्ष समिति के संयोजक अजय कुमार ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समयसीमा के भीतर भूमि अधिग्रहण नहीं हुआ तो समिति आंदोलन तेज करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि पहले बिहटा ट्रैक जाम किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो अनुग्रह नारायण रोड को भी जाम किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि किसी भी देरी की जिम्मेदारी सीपीआरओ, निर्माण संगठन महेंद्रू, निर्माण संगठन डेहरी-ऑन-सोन, जिला पदाधिकारी (औरंगाबाद, अरवल एवं पटना) तथा संबंधित भू-अर्जन पदाधिकारियों की होगी। अंत में उन्होंने नारा दिया “जय रेलवे, तय रेलवे।”

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता