ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

Patna News: पटना में दफादार-चौकीदार संघ का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश, पुलिस ने बरसाईं लाठियां

पटना में दफादार-चौकीदार संघ का प्रदर्शन चल ही रहा था कि अचानक माहौल गर्माने लगा। नारेबाजी के बीच जब बैरिकेडिंग की ओर बढ़ते कदम तेज हुए, तो स्थिति काबू से बाहर होती दिखी। अगले ही पल जो हुआ...

Patna News: पटना में दफादार-चौकीदार संघ का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश, पुलिस ने बरसाईं लाठियां
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Patna News: बिहार की राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहा पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दफादार-चौकीदार संघ के प्रदर्शन ने अचानक उग्र रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश के बाद पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस कार्रवाई में एक प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।


मांगों के समर्थन में निकला जुलूस

दफादार-चौकीदार संघ ने पहले ही अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया था। तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने कारगिल चौक से जुलूस की शुरुआत की। बड़ी संख्या में दफादार और चौकीदार एकत्र हुए और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े।


जुलूस कारगिल चौक से होते हुए जेपी गोलंबर पहुंचा और वहां से डाकबंगला चौराहे की ओर कूच किया। संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही चौराहे पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी थी।


बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश, हालात बेकाबू

डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका। इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने पहले लाउडस्पीकर के माध्यम से चेतावनी दी और भीड़ को शांतिपूर्वक पीछे हटने का निर्देश दिया।


हालांकि, जब प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे और बैरिकेडिंग पर दबाव बढ़ता गया, तब पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर भगदड़ मच गई। कई लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए, जबकि सड़क पर जूते-चप्पल बिखरे दिखाई दिए।


एक प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से जख्मी

लाठीचार्ज के दौरान कई लोगों को हल्की चोटें आईं, लेकिन प्रभु चौकीदार नामक एक प्रदर्शनकारी को गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


क्या है प्रदर्शन की मुख्य मांग?

यह प्रदर्शन सेवानिवृत्त दफादार और चौकीदारों के बैनर तले आयोजित किया गया था। उनकी मुख्य मांग है कि रिटायरमेंट के बाद उनके आश्रितों को दफादार और चौकीदार के पद पर नियुक्ति दी जाए। संघ का कहना है कि वर्षों तक सेवा देने वाले कर्मचारियों के परिवारों को रोजगार का अवसर मिलना चाहिए।


यातायात हुआ प्रभावित

घटना के कारण डाकबंगला चौराहा और आसपास के इलाकों में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर ट्रैफिक सामान्य कराया।