ब्रेकिंग
कैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाBihar News: भ्रष्ट DPO को 5 साल की सजा, 2 लाख कैश घूस लेते निगरानी ने 10 साल पहले किया था गिरफ्तारकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाBihar News: भ्रष्ट DPO को 5 साल की सजा, 2 लाख कैश घूस लेते निगरानी ने 10 साल पहले किया था गिरफ्तार

CUET UG 2026 के छात्रों के लिए बड़ी राहत: NTA ने दिया एक और मौका, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, जानें नया अपडेट

CUET UG 2026 के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। NTA ने आवेदन फिर से खोला है, लेकिन इस बार कोई सुधार सुविधा नहीं मिलेगी। समय तेजी से गुजर रहा है और अंतिम तारीख 26 फरवरी 2026 है। क्या आप इस मौके को हाथ से जाने देंगे या समय रहते फॉर्म भरेंगे?

CUET UG 2026 के छात्रों के लिए बड़ी राहत: NTA ने दिया एक और मौका, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, जानें नया अपडेट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

CUET UG 2026: देशभर के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। CUET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया एक बार फिर खोल दी गई है। National Testing Agency (NTA) ने उन छात्रों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है, जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए थे। अब छात्र 26 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और निर्धारित शुल्क जमा कर सकते हैं।


इससे पहले आवेदन की प्रक्रिया 3 जनवरी से 30 जनवरी तक चली थी। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी रखी गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 4 फरवरी और फिर 7 फरवरी कर दिया गया था। अब NTA ने 23 फरवरी से दोबारा पोर्टल खोल दिया है। यह मौका अंतिम बताया जा रहा है, इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे देरी न करें।


नहीं मिलेगा सुधार का मौका

इस बार एक महत्वपूर्ण बात यह है कि आवेदन जमा करने के बाद किसी भी तरह की सुधार सुविधा (Correction Window) नहीं दी जाएगी। यानी अगर नाम, जन्मतिथि, विषय चयन, परीक्षा केंद्र या अपलोड किए गए दस्तावेज़ में कोई गलती रह जाती है तो उसे बाद में ठीक नहीं किया जा सकेगा। NTA ने साफ कहा है कि छात्र फॉर्म भरते समय सभी जानकारी ध्यान से जांच लें। छोटी सी गलती भी आगे परेशानी खड़ी कर सकती है।


मई में हो सकती है परीक्षा

CUET UG 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा संभावित रूप से 11 मई से 31 मई 2026 के बीच कराई जा सकती है। परीक्षा देश के कई शहरों में आयोजित होगी। इसके अलावा कुछ विदेशी शहरों में भी परीक्षा केंद्र बनाए जा सकते हैं, ताकि विदेश में रह रहे भारतीय छात्रों को भी सुविधा मिल सके। परीक्षा 13 अलग-अलग भाषाओं में आयोजित की जाएगी, जिससे विभिन्न भाषाई पृष्ठभूमि के छात्रों को समान अवसर मिल सके।


क्या करें छात्र?

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन पूरा करें। फॉर्म भरते समय अपनी हाल की फोटो और हस्ताक्षर सही तरीके से अपलोड करें। फीस जमा करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें और सुरक्षित रखें। अंतिम दिन वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने की संभावना रहती है, जिससे तकनीकी दिक्कत आ सकती है। इसलिए आखिरी समय का इंतजार करना ठीक नहीं है।


क्यों है CUET UG अहम?

CUET UG देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं। यह परीक्षा उच्च शिक्षा के लिए एक बड़ा अवसर मानी जाती है।

इसलिए जो छात्र अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे 26 फरवरी 2026 रात 11:50 बजे तक अपना फॉर्म जरूर भर लें। इसके बाद आवेदन का कोई और मौका नहीं दिया दिया जाएगा।

संबंधित खबरें