जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना
05-Feb-2021 02:09 PM
AURANGABAD : पूर्व सांसद पप्पू यादव की जाप पार्टी के एक नेता के भाई की गुंडागर्दी सामने आई है. घटना औरंगाबाद जिले के ओबरा क्षेत्र की है, जहां जन अधिकार पार्टी के नेता और ओबरा विधानसभा सीट से जाप उम्मीदवार चुन्नू यादव के भाई अजित कुमार ने अपने पड़ोसी को जान से मारने की धमकी दी है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. औरंगाबाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना इलाके की है, ओबरा विधानसभा सीट से जन अधिकार पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले चुन्नू यादव के भाई अजित कुमार ने सरेआम गुंडागर्दी की है. अजित ने अपने पड़ोसियों के ऊपर हथियार तानकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ़ तौर पर अजित कुमार रायफल तानकर गाली-गलौज करते हुए दिखाई दे रहा है.
इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि जाप नेता के परिवार का अपने ही पड़ोसी के साथ किसी प्रकार का विवाद चल रहा है. दूसरा पक्ष कमजोर है, इसलिए अजित कुमार और उसका परिवार उन्हें अक्सर दबाते हैं. गुरूवार को भी किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ, इसपर अजित और उसके पिता ललन सिंह पड़ोसियों को गाली देने लगे. देखते ही देखते उनहोंने हथियार निकाल लिया और सामने वाले शख्स पर निशाना लगाने लगे. हालांकि इस दौरान उन्होंने फायरिंग नहीं की.
इस घटना के संबंध में दाउदनगर के थानेदार ने बताया कि घटना का वीडियो सामने आया है. पुलिस पीड़ित परिवार से मिलने गई थी. हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से कोई भी लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन देने के बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.