बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
21-Apr-2023 09:09 PM
By First Bihar
DELHI: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-कायदा की एंट्र हो गई है। अल-कायदा ने सात पन्नों की मैग्जीन जारी कर डॉन ब्रदर्स की हत्या की बदला लेने की बात कही है। अल-कायदा ने कहा है कि वह अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या का बदला लेकर रहेगा। इस आतंकी धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
बता दें कि बीते 15 अप्रैल की रात यूपी के प्रयागराज में पुलिस की कस्टडी में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की भारी सुरक्षा के बीच पत्रकार बनकर पहुंचे अरुण, सनी और लवलेश तिवारी ने अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर जान ले ली थी। डॉन ब्रदर्स की हत्या के बाद पूरे देश की सियासत गर्म है और हत्याकांड को लेकर खूब राजनीति हो रही है।
इसी बीच अतीक और अशरफ हत्याकांड को लेकर आज पटना में ईद से पहले मुस्लिम समुदाय के लोगों का गुस्सा सामने आ गया। पटना के महावीर मंदिर के पास स्थित जामा मस्जिद के बाहर अलविदा की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अतीक अहमद के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी और सीएम योगी के ऊपर भी अपने गुस्से का इजहार किया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अतीक अहमद अमर रहे और शहीद अतीक अहमद जिंदाबाद के नारे लगाए।
इसी बीच अब आतंकी संगठन अल-कायदा ने अतीक और अशरफ की हत्या का बदला लेने की धमकी दे दी है।अल-कायदा ने सात पन्नों का मैग्जीन जारी कर कहा है कि वह इस ‘नरसंहार’ का बदला लेगा। अपने ईद संदेश में अल-कायदा ने बिहार हिंसा का भी जिक्र किया है। अल-कायदा ने कहा है कि बिहार और कश्मीर में मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है। अल-कायदा ने भारत के अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश, सऊदी, यमन और अमेरिका में भी आत्मघाती हमले करने की धमकी दी है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...