ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश

Home / news / तेजस्वी यादव ने IGIMS में कराई MRI : पिछले कई दिनों से कमर...

तेजस्वी यादव ने IGIMS में कराई MRI : पिछले कई दिनों से कमर दर्द से परेशान हैं आरजेडी के स्टार प्रचारक

07-May-2024 12:16 PM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग से ठीक पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव सोमवार की देर शाम अस्पताल पहुंचे। पटना के आईजीआईएमएस में तेजस्वी यादव की एमआरआई कराई गई है। तेजस्वी यादव पिछले कई दिनों से बढ़ते कमर दर्द से परेशान हैं। बीमार होने के बावजूद तेजस्वी लगातार चुनावी रैलियां कर रहे थे। लेकिन सोमवार को वह डॉक्टरों की सलाह पर जांच कराने के लिए आईजीआईएमएस पहुंचे थे।


जानकारी के मुताबिक कमर में बढ़ते दर्द को लेकर सोमवार की देर शाम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने IGIMS हॉस्पिटल में अपनी MRI कराई है। उनके स्पाइनल सेग्मेंट में पिछले 10 दिनों से दर्द है, जो चार दिनों से लगातार बढ़ता ही जा रहा था। बावजूद इसके तेजस्वी यादव पेन किलर खाकर लोकसभा चुनाव में तूफानी दौरा कर रहे थे। तीसरे चरण के चुनाव तक तेजस्वी कुल 109 सभाएं कर चुके हैं। 


चुनाव प्रचार के दौरान ही तेजस्वी का संतुलन बिगड़ा और पैर गलत जगह पड़ने के बाद से उन्हें यह परेशानी हुई है। बता दें कि तेजस्वी यादव की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं चल रही है। कमर में तेज दर्द के कारण उन्हें लगातार व्हील चेयर का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। पिछले दिनों अररिया में चुनावी सभा के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद से वे लगातार कमर दर्द से परेशान हैं।