11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार
30-Apr-2020 11:51 AM
ARA : भोजपुर जिले में बुधवार को दो नए पॉजिटिव के सामने आने के बाद लोग सकते में हैं। जिले में अब तक कोरोना के 11 मामले सामने आ चुके हैं। नए इलाकों में कोरोना का संक्रमण फैला है और इस लिहाज से अब जिला प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। आरा और उसके आसपास के इलाकों मैं स्कैनिंग का अभियान चलाया जा रहा है।
भोजपुर जिले में कोरोना संक्रमण के हालात आगे कैसे होंगे इस बात का अंदाजा आज आने वाली सैंपल रिपोर्ट के बाद साफ होगा। लगभग डेढ़ सौ सैंपल की जांच रिपोर्ट आज आनी है और इस पर सबकी नजरें बनी हुई है। भोजपुर जिले में 6 नए क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। इनमें कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों को रखा जा रहा है। जैन धर्मशाला, दिगंबर जैन धर्मशाला, नारायणी धर्मशाला, शांति राज रेस्टोरेंट यादव रेस्टोरेंट और आयुष होटल को क्वारन्टीन सेंटर में तब्दील किया गया है। जिला प्रशासन ने सब्जी मंडी लगाने पर रोक लगा दी है। थोक सब्जी की बिक्री अब न्यू पुलिस लाइन एरिया से होगी और इसके लिए सदर एसडीओ से इजाजत लेना आवश्यक होगा।
आरा शहर में संक्रमण को देखते हुए कई इलाके कंटेनमेंट जोन में बदल गए हैं। नगर थाना इलाके के गौसगंज क्षेत्र वार्ड नंबर 2 के अलावे मौला बाग पकड़ी वार्ड नंबर 13, महाराजा हाता वार्ड नंबर 17 के अंदर आरा क्लब रोड से त्रिभुवाणी कोठी तक का इलाका कंटेनमेंट जोन में तब्दील हो गया है। इस इलाके में किसी भी दुकान के खुलने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है और लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है। भोजपुर जिले के ही बिहिया इलाके में लगातार सेनेटाइजेशन का काम चल रहा है। बिहिया सब्जी मंडी के पास कोरोना पॉजिटिव युवक मिलने के बाद पूरे बिहिया को लगभग सील कर दिया गया है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...