मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
13-May-2023 05:42 PM
By First Bihar
DARBHANGA: JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह अपने ही अभिनंदन समारोह में खिसिया गये. यानि गर्म हो गये. खिसिया कर ललन बाबू मंच से उतर गये. कार्यक्रम छोड कर जा नहीं सकते थे. लिहाजा मंच से उतर कर नीचे बैठ गये और अपनी पार्टी के नेताओं को कहा कि आप लोग ही भाषण दीजिये, हम सुनेंगे.
दरभंगा में हुआ वाकया
दरअसल दरभंगा में आज जेडीयू का कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था. तीन दिन पहले जेडीयू ने दरभंगा की मेयर अंजुम आरा को पार्टी में शामिल कराया था. अंजुम आरा के पति डब्बू खान इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक थे. ललन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री संजय झा के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. वहां ऐसा वाकया हुआ कि ललन सिंह औऱ मंत्री संजय झा दोनों को मंच से नीचे उतर जाना पड़ा.
मंच पर मची भारी अफरातफरी
दरअसल जेडीयू के इस कार्यक्रम में पार्टी के तमाम नेता-कार्यकर्ता मंच पर ही जमा हो गये. ललन सिंह औऱ संजय झा जब कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तो मंच पर भारी अफरातफरी का माहौल था. कुछ देर तक जेडीयू के नेताओं-कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की गयी कि वे मंच से नीचे उतर जायें लेकिन कोई नीचे जाने को तैयार नहीं हुआ. हाल ये था कि माला पहनाने आये कई नेता धक्का-मुक्की में गिर पड़े.
मंच पर अफऱातफरी का आलम से नाराज ललन सिंह नीचे उतर आये. उनके साथ मंत्री संजय झा भी नीचे उतर गये. वे मंच के नीचे लगे कुर्सी पर जा बैठे. ललन सिंह ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के बीच ही बैठेंगे औऱ नेताओं का भाषण सुनेंगे. इस बीच कुछ नेता नीचे बैठे ललन सिंह के पास आने लगे. ललन सिंह गुस्सा गये-अब तो नीचे बैठ गये हैं, आप यहां भी आ गये.
अफरातफरी के बीच मंत्री संजय झा मंच पर पहुंचे और एलान किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी पार्टी के कार्यकर्ता हैं. उन्होंने आज तय किया है कि वे कार्यकर्ताओं के बीच बैठ कर ही दरभंगा के नेताओं का भाषण सुनेंगे. इसलिए फूल-माला और स्वागत की औपचारिकतायें छोड़ कर भाषण का कार्यक्रम शुरू कराया जाये. स्थानीय नेताओं ने ललन सिंह को मनाने की भी कोशिश की लेकिन वे नहीं माने औऱ नीचे ही बैठे रहे.