ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / अनवर-उल-हक होंगे पाकिस्तान के 8वें कार्यवाहक प्रधानमंत्री, शहबाज शरीफ के इस्तीफे के बाद...

अनवर-उल-हक होंगे पाकिस्तान के 8वें कार्यवाहक प्रधानमंत्री, शहबाज शरीफ के इस्तीफे के बाद फैसला

12-Aug-2023 04:23 PM

By First Bihar

DESK: पाकिस्तान का अगला कार्यवाहक प्रधानमंत्री चुन लिया गया है। अनवर-उल-हक काकर को पाकिस्तान के 8वें कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है। अनवर शनिवार को ही पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ले सकते हैं।


पूर्व पीएम शहबाज़ और नेशनल असेंबली में निवर्तमान विपक्षी नेता राजा रियाज ने अनवर उल हक को कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त करने को लेकर राष्ट्रपति अल्वी को प्रस्ताव भेजा है। 9 अगस्त को संसद के भंग होने के साथ ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का कार्यकाल भी खत्म हो गया था। आज कार्यवाहक प्रधानमंत्री के चुनने की आखिरी तारीख थी।


पाकिस्तान में नेशनल असेंबली भंग होने के बाद से राजनीतिक उथल-पुथल मची हुई थी। इसी बीच नेशनल असेंबली में विपक्ष के निवर्तमान नेता राजा रियाज ने बताया है कि अनवर-उल-हक काकर को पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया गया है। पीएमओ की तरफ से इसको लेकर एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी किया गया है।