ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

उपर के “मार्गदर्शन” पर अनंत सिंह के खिलाफ दर्ज हुआ आतंकवाद निरोधक केस, ASP लिपि सिंह की स्वीकारोक्ति से खुला राज

18-Aug-2019 12:11 PM

By 4

DESK: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर आतंकवाद निरोधक कानून के तहत मुकदमा बाढ़ पुलिस ने उपर से मार्गदर्शन मिलने के बाद दर्ज किया था. बाढ़ की ASP और इस केस की आई ओ लिपि सिंह ने खुद ये सच स्वीकार कर लिया है. तकरीबन 15 दिन पहले आंतकवाद निरोधक कानून यानि UAPA बिल का संशोधित स्वरूप संसद से पास हुआ है और उसके बाद संभवतः देश में सबसे पहले अनंत सिंह के खिलाफ इसका मामला दर्ज किया गया है. https://youtu.be/biuc4G4T-Ro लिपि सिंह ने बताया कैसे दर्ज हुआ मामला बाढ में मीडिया से बात करते हुए ASP लिपि सिंह ने कहा  कि उन्हें जो मार्गदर्शन मिला उसी के मुताबिक उन्होंने अनंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया. दरअसल मीडिया ने सवाल पूछा था कि अनंत सिंह के खिलाफ UAPA एक्ट में केस दर्ज करने का आधार क्या है. जवाब में लिपि सिंह ने जो कहा वो अनंत सिंह के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की पोल खोलने वाला है. जाहिर है अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई का मार्गदर्शन कहीं और से मिल रहा था. हालांकि ASP ने ये नहीं बताया कि उन्हें केस दर्ज करने का मार्गदर्शन कहां से मिला था. कोर्ट के निर्देशानुसार होगी कार्रवाई ASP लिपि सिंह ने कहा कि अनंत सिंह के घर छापेमारी में जो भी तथ्य मिले हैं वो कोर्ट में पेश किये गये हैं. कोर्ट से वारंट लिया जा रहा है. न्यायालय के आदेश के मुताबिक पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.