मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
13-May-2024 07:01 AM
By First Bihar
PATNA : चुनाव आयोग ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी को भ्रम न फैलाने की नसीहत दी है। आयोग ने कहा कि कांग्रेस द्वारा लगाये जा रहे आरोप आधारहीन हैं। मामला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के हेलीकॉप्टर की तलाशी से जुड़ा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग विपक्षी नेताओं को परेशान कर रहा है। इसके बाद आयोग ने जवाब दिया है। चुनाव आयोग ने अमित शाह और जेपी नड्डा के हेलिकॉप्टर की तलाशी की तस्वीरें भी जारी की हैं।
चुनाव आयोग ने कहा है कि बिहार में गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हेलीकॉप्टर की भी तलाशी ली गयी थी। आयोग ने इसका पूरा विवरण भी दिया है। चुनाव आयोग ने कहा कि सिर्फ़ एक पार्टी के नेता के हेलीकॉप्टर की तलाशी लेने का आरोप पूरी तरह ग़लत और आधारहीन है।
बता दें कि कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि विपक्षी नेताओं को चुनाव आयोग के अधिकारी निशाना बना रहे हैं। कांग्रेस ने कहा था कि बिहार के समस्तीपुर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली गई है। जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं को ‘स्वतंत्र रूप से’ घूमने की इजाजत दी जा रही है।
दरअसल, खरगे ने शनिवार को बिहार के समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया था। इसी दौरान समस्तीपुर का एक वीडियो सामने आया, जिसमें चुनाव आयोग के अधिकारी खरगे के हेलीकॉप्टर की तलाशी लेते दिख रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केरल में राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली गई और अब बिहार के समस्तीपुर में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली गई है।
कांग्रेस ने कहा था कि निर्वाचन आयोग को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या कांग्रेस नेताओं के हेलीकॉप्टरों की ऐसी जांच नियमित है और अगर नियमित है तो क्या राजग के शीर्ष नेताओं की भी इसी तरह की जांच की गई है। चुनाव आयोग को ऐसी सभी जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए। अन्यथा यह माना जाएगा कि चुनाव निकाय केवल विपक्षी नेताओं को निशाना बना रहा है और राजग के नेताओं को खुल्ला घूमने दे रहा है।
चुनाव आयोग ने जारी की हैं तस्वीरें
इसके बाद चुनाव आयोग ने जवाब दिया है। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बिहार में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ गृहमंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली जा चुकी है। 24 अप्रैल को भागलपुर में जेपी नड्डा के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली गई थी। वहीं 21 अप्रैल को कटिहार में गृहमंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्टर की जाँच-पड़ताल की गयी थी। आयोग ने कहा है कि नेताओं के हेलीकॉप्टर की नियमित तौर पर जाँच की जा रही है।