ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

अमीन बहाली परीक्षा में 534 अभ्यर्थी हुए सफल, यहाँ देखिए रिजल्ट

18-Dec-2020 01:28 PM

PATNA : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अमीनों की कमी अब जल्द ही दूर हो जाएगी. विभाग की तरफ से आयोजित की गई अमीनों की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. भू अभिलेख और परिमाप निदेशालय की तरफ से नियुक्ति प्रक्रिया का परिणाम जारी कर दिया गया है. अमीनों की नियुक्ति संविदा के आधार पर की गई है. अब जल्द ही सफल अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र जारी किया जाएगा.

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की वेबसाइट पर अमीन बहाली परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. अभ्यर्थी http://dlrs.bihar.gov.in/result.aspx इस लिंक पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

अमीन बहाली परीक्षा में कुल 534 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. राज्य सरकार की तरफ से बीते साल भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी. जनवरी 2020 तक आवेदन लिए गए थे. 18 से 35 साल के बीच के वैसे अभ्यर्थी जो इंटरमीडिएट या उसके समकक्ष योग्यता रखते हैं उन्होंने इस पद के लिए आवेदन किया था.