मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
18-Mar-2022 10:21 AM
DESK : बिहार के मधुबनी जिले में जन्मे डॉ. आशीष झा को अमेरिका में अहम जिम्मेदारी मिली है. कोविड महामारी के नए दौर से आशंकित अमेरिका ने इससे निपटने का जिम्मा आशीष झा को सौंपा है. अमेरिका की शीर्ष लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. आशीष को राष्ट्रपति जो बाइडेन का कोविड-19 प्रतिक्रिया समन्वयक बनाया गया है.
झा की नियुक्ति की घोषणा करते हुए बाइडेन ने एक बयान में कहा कि डॉ. झा अमेरिका के प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों में से एक हैं. वह अपनी बुद्धिमान और शांत सार्वजनिक उपस्थिति से कई अमेरिकियों के लिए एक प्रसिद्ध व्यक्ति हैं. हम अपनी राष्ट्रीय COVID-19 तैयारी योजना पर महामारी निष्पादन में एक नए पल में प्रवेश कर रहे हैं. डॉ झा COVID से चल रहे जोखिमों का प्रबंधन करने के लिए एकदम सही व्यक्ति हैं.
आशीष झा ने उद्यमी और प्रबंधन सलाहकार जेफरी डी जिएंट्स की जगह ली है. व्हाइट हाउस ने गुरुवार को इसकी घोषणा की. वे पांच अप्रैल को यह जिम्मेदारी संभालेंगे. डॉ. झा को यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने की खबर से उनके पैतृक गांव पुरसौलिया में खुशी की लहर दौड़ गई.
डॉ. आशीष का जन्म 1970 में मधुबनी जिले के कलुआही स्थित पुरसौलिया गांव में हुआ. वे 1983 से अमेरिका में रह रहे हैं. उन्होंने 1992 में कोलंबिया यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में स्नातक किया. इसके बाद कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से आंतरिक चिकित्सा में प्रशिक्षण प्राप्त कर फिर हार्वर्ड मेडिकल स्कूल से एमडी की उपाधि हासिल की. वे फिलहाल ब्राउन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डीन हैं.