बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती
22-Apr-2022 09:42 PM
DESK: बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के सामने राजस्थान कैडर की आईएएस टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की शादी बौद्ध रीति रिवाज से संपन्न हो गयी। जयपुर के फाइव स्टार होटेल में आईएएस टीना डाबी और प्रदीप गवांडे का ग्रैंड रिसेप्शन हो रहा है। वर-वधु पक्ष के खास मेहमान पहले ही होटल पहुंच चुके हैं।
आज के ग्रैंड कपल रिसेप्शन में प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी के अलावे अन्य राज्यों से आए आईएएस, आईपीएस और आईआरएस अधिकारी मौजूद है। इसके साथ ही राजनीतिक हस्तियों से भी कई लोग शामिल है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने आ सकते हैं। बता दें कि शादी जयपुर के एक होटल में हुई है। शादी के बाद शुक्रवार को कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इन तस्वीरों में दोनों शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं।
शादी के बाद शुक्रवार को ही जयपुर के पांच सितारा होटल में रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। इस पार्टी में ब्यूरोक्रेसी और पॉलिटिक्स से जुड़े कई नामचीन लोग शामिल होने वाले हैं। शादी की तस्वीर में सफेद और गोल्डन रंग की साड़ी टीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शादी में बहुत कम लोग मौजूद रहे इसमें परिवार और खास मित्र शामिल हुए। बता दें कि यूपीएससी टॉपर टीना डाबी की यह दूसरी शादी है। अपने से 13 साल बड़े प्रदीप गवांडे से टीना डाबी ने शादी की है।