PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार
13-Nov-2024 05:51 PM
By First Bihar
PATNA: भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अक्षरा सिंह के मोबाइल पर फोन कर बदमाशों ने दो दिन के भीतर 50 लाख रुपए की डिमांड कर दी है और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और 24 घंटे के भीतर आरोपी को अरेस्ट कर लिया और अपने साथ पटना ले गई।
दरअसल, धमकी भरा कॉल आने के बाद एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने दानापुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को दिए आवेदन में अक्षरा सिंह ने आरोप लगाया था कि बीते 11 नवंबर की देर रात उनके मोबाइल फोन पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल किया गया। फोन उठाते ही कॉल करने वाले ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
अभिनेत्री ने पुलिस को बताया था कि फोन करने वाले बदमाश ने उनसे कहा है कि दो दिन के भीतर 50 लाख रुपए दो और रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।दानापुर थाना में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने कॉल को ट्रेस किया और फोन करने वाले संदिग्ध को भोजपुर से गिरफ्तार कर अपने साथ पटना ले गई, जहां उससे पूछताछ चल रही है।
अक्षरा सिंह ने डीआईजी राजीव मिश्रा को भी घटना की जानकारी दी थी। पूरे मामले पर पटना एसएसपी का पदभार संभाल रहे डीआईजी राजीव मिश्रा ने रंगदारी की बात से नकार किया है और कहा है कि शुरुआती जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि अक्षरा सिंह को किसी कार्यक्रम में बुलाया गया था। आयोजकों के साथ उनका विवाद हो गया था। आयोजकों की टीम से ही किसी ने अक्षरा सिंह को धमकी भरा फोन किया था।