जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना
10-Jan-2024 02:56 PM
By First Bihar
DESK: अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में सियासत तेज है। 22 जनवरी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खास लोगों को स्पेशल निमंत्रण भेजा जा रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी समारोह का निमंत्रण भेजा गया था लेकिन उन्होंने उसे अस्वीकार कर दिया है। अखिलेश यादव द्वारा निमंत्रण पत्र अस्वीकार करने पर कांग्रेस ने उन्हें बड़ी सलाह दे दी है।
दरअसल, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय नजदीक आने के साथ ही इसको लेकर पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच तरह तरह की बयानबाजी हो रही है। विपक्ष के नेताओं का कहना है कि बीजेपी इसे चुनावी मुद्दा बना रही है। ऐसे में निमंत्रण मिलने के बावजूद विपक्षी नेता इस कार्यक्रम से दूरी बना रहे हैं। यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह कहते हुए प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पत्र को अस्वीकार कर दिया कि "हम जिन्हें जानते नहीं हैं, उन्हें न तो निमंत्रण देते हैं और न ही उनसे कोई निमंत्रण स्वीकार करते हैं”।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण इस तरह से अस्वीकार करने पर कांग्रेस नेता ने नाराजगी जताई है। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि,’राम नाम से इतना बैर ठीक नहीं है अखिलेश यादव जी। जाते या ना जाते निमंत्रण तो ना ठुकराते”। बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पीएम मोदी मुख्य यजमान होंगे। श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, नीतीश कुमार समेत कई विपक्षी नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है हालांकि सभी इस कार्यक्रम से दूरी बना रहे हैं।