ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका: भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस...

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका: भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए सांसद अजय निषाद, टिकट कटने से चल रहे थे नाराज

02-Apr-2024 11:52 AM

By First Bihar

PATNA: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। मुजफ्फरपुर से बीजेपी सांसद अजय निषाद ने भारतीय जनता पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव में टिकट कटने से नाराज अजय निषाद ने इस्तीफा देने का ऐलान करने के साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह से मुलाकात की और कांग्रेस में शामिल हो गए। ऐसे में तय माना जा रहा है कि अजय निषाद मुजफ्फरपुर से कांग्रेस उम्मीदवार होंगे।


दरअसल, इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने मुजफ्फरपुर से सीटिंग सांसद अजय निषाद का टिकट काट दिया है। बीजेपी ने इस पार मल्लाह जाति से ही आने वाले नए चेहरे राजभूषण को अपना उम्मीदवार बनाया है। टिकट कटने के बाद अजय निषाद बीजेपी से नाराज चल रहे थे। कयास लगाए जा रहे थे कि वे महागठबंधन में शामिल होकर मुजफ्फरपुर सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।


आज सभी कयासों पर विराम लगाते हुए सांसद अजय निषाद ने बीजेपी से इस्तीफे का एलान कर दिया। सासंक अजय निषाद ने बीजेपी पर छल करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्या के साथ पार्टी ते तमाम पदों से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह से मुलाकात की और कांग्रेस में शामिल हो गए। अजय निषाद अब कांग्रेस की टिकट पर मुजफ्फरपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।



अजय निषाद ने एक्स पर लिखा, “Respected @JPNadda ji, shocked by the betrayal of @BJP4India, I resign from all posts and primary membership of the party. आदरणीय @JPNadda जी, @BJP4India के द्वारा छल किये जाने से छुब्ध होकर मैं पार्टी के सभी पद के साथ प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा देता हूं"


बता दें कि मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद का टिकट काटने से समर्थकों में नाराजगी थी और वे लगातार विरोध भी जता रहे थे। बीते दिनों अजय निषाद के सैकड़ों समर्थकों ने मुजफ्फरपुर में आक्रोश मार्च निकाला था। मुजफ्फरपुर परिषद मार्केट स्थित बीजेपी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला था। इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का पुतला भी फूंका था। इस दौरान सांसद अजय निषाद के समर्थकों ने बीजेपी पर टिकट बेचने का आरोप भी लगाया था।