ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / एअर इंडिया फ्लाइट के क्रू मेंबर्स के साथ पैसेंजर ने की मारपीट, 4...

एअर इंडिया फ्लाइट के क्रू मेंबर्स के साथ पैसेंजर ने की मारपीट, 4 घंटे की उड़ान के बाद वापस दिल्ली लौट गई विमान

10-Apr-2023 06:52 PM

By First Bihar

DESK: दिल्ली से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में एक पैसेंजर ने जमकर हंगामा मचाया। पैसेंजर ने विमान के क्रू मेंबर्स के साथ मारपीट की। जिसमें दो को चोटें आईं है । यात्री के हंगामे की सूचना अधिकारियों को दी गयी। जिसके बाद लंदन जा रही इस फ्लाइट को उड़ान के चार घंटे के उपरांत वापस दिल्ली बुला लिया गया।


एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई-111 ने सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर उड़ाने भरी थी। जैसे ही लंदन के लिए उड़ान भरी फ्लाइट में बैठा एक शख्स क्रू मेंबर्स के साथ बदतमीजी करने लगा। क्रू मेंबर्स ने उसे ऐसा करने से रोका। उसे समझाने की कोशिश की लेकिन पैंसेजर उनकी बातें सुनने को तैयार नहीं हुआ और लगातार हंगामा करते रहा। वह हाथापाई तक करने लगा जिससे दो कर्मियों को चोटे भी आई है। 


पैसेंजर के इस रवैय्ये की सूचना विमान के कर्मियों ने अधिकारियों को दी। जिसके बाद फ्लाइट चार घंटे बाद वापस दिल्ली लौट आई। सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर विमान दिल्ली से लंदन के लिए उड़ान भरी थी जो यात्री के इस हंगामे के बाद 10 बजकर 30 मिनट पर वापस दिल्ली लौट गयी। फ्लाइट से उतरते ही आरोपी पैसेंजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गयी।


 मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पैसेंजर की पहचान पंजाब के कपूरथला निवासी 25 वर्षीय जसकीरत सिंह के रुप में हुई है। जो अपने माता-पिता के साथ लंदन जा रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ में जुटी है। वही एयरलाइन ने अन्य पैसेंजर्स से हुई असुविधा के लिए माफी मांगी और उसी फ्लाइट को लंदन के लिए रवाना किया। 


बता दें कि केबिन क्रू मेंबर्स के साथ बदतमीजी किये जाने का यह कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। पिछले जनवरी में ही स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक पैसेंजर ने एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी की ती। जिसके बाद पैसेंजर को फ्लाइट से उतारा गया और गिरफ्तार किया गया। वही पिछले साल 26 नवम्बर को एअर इंडिया की फ्लाइट में एक शख्स ने बुजुर्ग महिला के ऊपर पेशाब कर दिया था। जब इस घटना पर एयरलाइन ने कोई कार्रवाई नहीं की तब डीजीसीए ने 30 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया और इस फ्लाइट के पायलट का लाइंसेंस तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया था। जबकि आरोपी पर कार्रवाई करते हुए चार महीने तक एयर ट्रैवल करने पर रोक लगाया दिया।